परिचय एचपीटीए जिला महेंद्रगढ़

 

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन 2197 का रजिस्टर्ड लोगों

HPTA जिला महेंद्रगढ़ FAQ: संगठन, उद्देश्य और पदाधिकारी


प्रश्न 1: हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (HPTA) जिला महेंद्रगढ़ क्या है?

उत्तर: HPTA जिला महेंद्रगढ़ प्राथमिक शिक्षकों का एक प्रमुख और मान्यता प्राप्त संगठन है। यह संगठन प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिओम राठी के कुशल नेतृत्व में छात्र हित, स्कूल हित व शिक्षक हित के लिए धरातल पर कार्य कर रहा है। यह हरियाणा के सभी 22 जिलों में सक्रिय है।


प्रश्न 2: इस संगठन की स्थापना किन उद्देश्यों के लिए की गई थी?

उत्तर: इसकी स्थापना प्राथमिक शिक्षकों के सम्मान, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए की गई थी। जिले के शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करवाना इसकी पहली प्राथमिकता है।


प्रश्न 3: संगठन के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर: 

1. शिक्षकों की जायज मांगों को विभाग और सरकार के सामने रखना।

2. छात्र-शिक्षक अनुपात को सही करवाना।

3. ट्रांसफर ड्राइव, प्रमोशन, ACP, OPS और वेतन विसंगति का समाधान करवाना।

4. शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करवाना।


प्रश्न 4: वर्तमान पदाधिकारी कौन हैं?

उत्तर: वर्तमान में जिला प्रधान श्री कृष्ण कुमार नंगली और जिला महासचिव डॉ. जसवंत सिंह यादव हैं। पहली बार 31 जनवरी 2021 को सर्वसम्मति से चुनाव हुआ और 16 जुलाई 2024 को दोबारा भारी समर्थन मिला।


प्रश्न 5: कार्यालय कहाँ है?

उत्तर: कार्यालय गांव-नंगली, पोस्ट-भुगांरका, तहसील-नांगल चौधरी, जिला महेंद्रगढ़ (123023) में स्थित है। जिला प्रधान 2011 में प्राथमिक शिक्षक के रूप में चयनित हुए थे। राज्य उप प्रधान श्री सूबे सिंह यादव भी संगठन में सक्रिय हैं।


प्रश्न 6: कार्यकारिणी कैसे कार्य करती है?

उत्तर: संगठन महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली, कनीना सभी ब्लॉक्स में सक्रिय है। समय-समय पर बैठकें कर शिक्षकों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवाया जाता है।


ताजा अपडेट : पात्रता परीक्षा पर संगठन का पक्ष

हमने इस पोस्ट के माध्यम से संगठन से जुड़े जरूरी सवाल जवाब और जानकारी साझा की है। आपका यह संगठन शिक्षक हित, स्कूल हित और छात्र हित के लिए 24*7 संघर्षरत है।


अभी वर्तमान में हम शिक्षकों के सामने न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे भारत में 2010 से पहले के जो शिक्षक सेवा में हैं, उन पर भी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर पात्रता परीक्षा अनिवार्य कर दी है। पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता पूर्णता से अनुचित है और शिक्षकों के सम्मान पर बहुत बड़ी ठेस पहुंचाई है। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली के नेतृत्व में इसके विरोध में दो बार मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार और शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार को जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़/नारनौल और श्रीमान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी दिया है।

जिला प्रधान, HPTA महेंद्रगढ़

श्री कृष्ण कुमार नंगली


HPTA MAHENDRAGARH JILA PRADHAN KRISHAN KUMAR NANGLI


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (HPTA) महेंद्रगढ़: जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली और जरूरी सवाल-जवाब

लेटेस्ट खबर- एचपीटीए करेगी ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान: एचपीटीए जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली