HTET विरोध में HPTA महेंद्रगढ़ जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली व 300 शिक्षकों द्वारा CM and EM को ज्ञापन
*हरियाणा में 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर HTET अनिवार्यता का विरोध क्यों?*
हरियाणा में वर्ष 2010 से पहले नियुक्त JBT प्राइमरी शिक्षकों पर HTET/TET अनिवार्य करने के शिक्षा विभाग के आदेश का श्री कृष्ण कुमार नंगली के नेतृत्व में तीव्र विरोध हो रहा है।
हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (HPTA) का तर्क है कि 15 से 20 वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों की योग्यता को केवल दो घंटे की परीक्षा से जाँचना अव्यावहारिक है। विभाग के 14 सितंबर के आदेश में दो वर्ष में परीक्षा पास न करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति और पदोन्नति रोकने की बात कही गई है, जिसके खिलाफ शिक्षकों में भारी रोष है।
*जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली की सरकार को दो टूक चेतावनी:*
ज्ञापन के बाद पत्रकारों से बातचीत में HPTA जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने कहा:
1. सरकार 15 से 20 दिनों के भीतर इस तुगलकी फैसले पर सकारात्मक रुख दिखाए।
2. यह लड़ाई केवल जेबीटी शिक्षकों के मान-सम्मान की नहीं, बल्कि उनके जीवन की पूंजी और गरिमा की रक्षा की है।
3. यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो विरोध हरियाणा तक सीमित नहीं रहेगा।
4. हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन 2197 संबंध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हरियाणा राज्य में तथा पूरे देश में इसका विरोध होगा।
5. अनुभवी शिक्षकों को जबरन नौकरी से निकालने की साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे।
6. प्रशासन द्वारा सुलगाई गई यह चिंगारी अब दावानल बन जाएगी।
7. समय रहते मांगें पूरी न हुईं तो देशभर में महा-आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन द्वारा दिए हुए ज्ञापन पर NCR LIVE 24 TV CHANNEL की रिपोर्ट व विशेष कवरेज का लिंक जो नीचे दिया हुआ है, को देखें:-
https://youtube.com/shorts/Edd7sMkXDbs?si=FlBRt5ZiItjS_Pd1
*महेंद्रगढ़ में महा-प्रदर्शन:*
HPTA महेंद्रगढ़ जिला कार्यकारिणी ने सोमवार को पंचायत भवन परिसर में विशाल बैठक की। जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन कर सीटीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। dsts राज्य सचिव महेश यादव भी विशेष तौर पर प्रदर्शन और ज्ञापन में शामिल रहे। बड़ी संख्या में मातृशक्ति (महिला शिक्षिकाएं)भी बढ़-चढ़कर संघर्ष में शामिल रही।
*प्रमुख कवरेज:*
इस प्रदर्शन को दैनिक भास्कर,नवोदय टाइम्स,अमर उजाला, दैनिक जागरण, हरिभूमि और दैनिक ट्रिब्यून सहित 10 प्रमुख समाचार पत्रों और एक टीवी चैनल ncr live 24 ने वीडियो क्लिप के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया।
कार्यक्रम में एचपीटीए राज्य उपप्रधान सुबे सिंह यादव, जिला वरिष्ठ प्रधान, जिला महासचिव डॉक्टर जसवंत यादव, जिला उप प्रधान राजकुमार श्योराण,जिला सचिव अभय यादव, नारनौल पूर्व खंड प्रधान अगेंद्र यादव,कनीना खंड प्रधान रामकिशन यादव, अटेली खंड प्रधान मनोज कुमार, नारनौल खंड प्रधान महेंद्र यादव, जिला सलाहकार हंसराज, संगठन सचिव सुरेंद्र जोनावासिया व बंसीलाल, अटेली खंड के जुझारू नेता लक्खी चंद, संदीप शर्मा, पवन सहित लगभग 300 शिक्षक मौजूद रहे।
स्रोत: दैनिक भास्कर और हरिभूमि, नारनौल संस्करण, 30 सितम्बर 2026
इसी खबर से संबंधित अमर उजाला की रिपोर्ट यहाँ पढ़ें
जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने मीडिया के माध्यम से हरियाणा सरकार को यह संदेश दिया है कि यदि सरकार ने इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो न केवल हरियाणा प्रदेश में बल्कि पूरे देश में अखिल भारतीय प्रथमिक संध द्वारा दिल्ली में पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने जम्मू एंड कश्मीर और तमिलनाडु का भी उदाहरण दिया। सरकार चाहे तो इन दोनों राज्यों की तरह एक प्रस्ताव पारित कर सकती है।

