HPTA Mahendragarh with Deeo
20 जुलाई 2026 को हुई मीटिंग जिसको समाचार पत्रों ने 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित किया*
मीटिंग 20 जुलाई 2026 को हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली लेने की। मीटिंग बहुत ही सकारात्मक रही। मीटिंग से 10 दिन पहले ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने संगठन के आग्रह पर सभी साथियों का पेंडिंग एलटीसी बजट डालने का काम किया जिसके लिए कृष्ण कुमार नंगली जिला प्रधान समेत सभी पदाधिकारियों ने धन्यवाद किया। आज कि इस मीटिंग में सभी मुद्दों पर सकारात्मक रूप से बात हुई। अधिकारी ने शेष जायज मांगों को तुरंत ही निपटाने का आश्वासन दिया।बैठक में उठाई गई 3 प्रमुख मांगे:-
1. एसआईआर ड्यूटी के प्रतिपूर्ति अवकाश की मांग: जून माह की छुट्टियों के दौरान एसआईआर ड्यूटी करने वाले प्राथमिक शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिपूर्ति अवकाश दिया जाए।
2. एसीपी लागू करने की मांग: 12वीं कक्षा की अंक सुधार परीक्षा के प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद पात्र शिक्षकों की एसीपी (Assured Career Progression) तत्काल प्रभाव से लागू की जाए।
3. शिक्षकों की अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
ये रहे उपस्थित:
इस मौके पर राज्य उप प्रधान सूबे सिंह यादव, जिला वरिष्ठ प्रधान सुरेश यादव, जिला महासचिव डॉ. जसवंत यादव, जिला कोषाध्यक्ष संजय तोंगड़, कनीना खंड प्रधान रामकिशन यादव, अटेली खंड प्रधान मनोज कुमार, नारनौल खंड प्रधान महेंद्र यादव, जिला सचिव अजय यादव, जिला संरक्षक सोमबीर, उप प्रधान सूरजभान यादव, महिला कार्यकारिणी जिला प्रेस सचिव चंद्रकला, पूर्व नारनौल खंड प्रधान अगेन्द्र यादव, नांगल चौधरी से सत्यपाल यादव, प्रदीप कुमार, सचिव सुरेंद्र यादव तथा अटेली से संदीप शर्मा, पवन, विजय यादव, सुरेंद्र हुड्डा, अनिल खनगवाल और प्रदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक उपस्थित रहे।
_नोट: यह बैठक 20 जुलाई 2026 को हुई थी और इसका समाचार 21 जुलाई 2026 को हरिभूमि अखबार, नारनौल में प्रकाशित किया गया था।_

