INTRODUCTION:-Krishan Kumar Nangli, jila Pradhan HPTA Mahendragarh
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जिला महेंद्रगढ़ - नारनौल
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (HPTA रजि. 2197) जिला महेंद्रगढ़ इकाई के जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली हैं। वे नांगल चौधरी क्षेत्र के नंगली गांव से संबंध रखते हैं और पिछले कई वर्षों से प्राथमिक शिक्षकों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनकी पहचान एक ईमानदार, समर्पित और शिक्षक हितैषी नेता के रूप में होती है।
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन हरियाणा का एक प्रमुख संगठन है जो प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं को सरकार और विभाग के समक्ष मजबूती से रखता है। जिला महेंद्रगढ़ इकाई इस दिशा में लगातार सक्रिय है।
जिला प्रधान के नेतृत्व में जिला इकाई ने शिक्षकों की कई लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया है। इनमें मुख्य रूप से LTC बजट जारी करना, ACP लागू करना और प्रतिपूर्ति अवकाश से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।
20 जुलाई 2026 को हुई महत्वपूर्ण बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई थी। बैठक के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा से मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
जिला प्रधान और जिला महासचिव डॉ. जसवंत यादव ने बताया कि डीईईओ अशोक शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही पारदर्शिता के साथ जिले की लंबित LTC के बजट की प्रक्रिया शुरू करवाई है। संगठन के आग्रह पर मीटिंग से 10 दिन पहले ही सभी साथियों का पेंडिंग LTC बजट डालने का काम किया गया, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों ने उनका धन्यवाद किया।
उनका कार्यकाल:-
पहली बार 31 जनवरी 2021 को यादव कल्याण सभा, नारनौल में उन्हें जिला प्रधान चुना गया था। इसके बाद शिक्षकों के बीच उनकी सक्रियता और ईमानदार छवि को देखते हुए BEO NARNAUL प्रांगण में हुए चुनाव में 16 जुलाई 2024 को दूसरी बार फिर से उन्हें जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्राथमिक शिक्षकों की हकों और हकूकों की लड़ाई के साथ-साथ उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी बहुत सी उपलब्धियां हासिल की है। उनकी योग्यता बीए,डीएड,
बीएड,एम.ए (अंग्रेजी) है।
वर्तमान में उनके जुझारू एवं कर्मठ पदाधिकारी साथी जिला वरिष्ठ प्रधान सुरेश यादव, जिला महासचिव डॉ. जसवंत यादव, सहित सभी ब्लॉक प्रधान और शिक्षक साथी उनके नेतृत्व में एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने पूरे जिले के सभी प्राथमिक शिक्षकों को अपनी समस्याएं 24×7 बताने का आग्रह कर रखा है।
जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली के संपर्क सूत्र:-
8708848549

