कृष्ण कुमार नंगली के नेतृत्व में एचपीटीए म०गढ द्वारा एसएमसी के विलय का विरोध में सीएम को ज्ञापन

 

एचपीटीए महेंद्रगढ़ जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली के नेतृत्व में जिला एवं खंडों के पदाधिकारी ने SMC के विलय के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल की मार्फत निदेशक तथा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौपा-दैनिक भास्कर न्यूज़ 20 जुलाई 2025


हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (रजि. 2197), जिला महेंद्रगढ़ इकाई द्वारा प्राथमिक शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला के अनुभवी और शिक्षक हितों के लिए समर्पित जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने की।


बैठक में मुख्य मुद्दा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 9 जुलाई को जारी किया गया आदेश था। इस आदेश में कहा गया है कि एक ही परिसर में चल रहे दो अलग-अलग सरकारी स्कूलों की स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) को एक कर दिया जाए।


बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने बताया कि यह आदेश शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act 2009) की धारा 21 का सीधा उल्लंघन है। RTE के अनुसार हर स्कूल की अपनी अलग SMC होना अनिवार्य है। दो स्कूलों की एक SMC होने से स्कूलों के विकास कार्यों और अनुदान में बड़ी बाधा आएगी।


प्रदेश अध्यक्ष हरीओम राठी और प्रदेश उपाध्यक्ष सुबे सिंह सैंखवाल के आह्वान पर इस आदेश का सर्वसम्मति से विरोध किया गया।


इस अवसर पर जिला प्रधान ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग एवं सरकार अपना यह जनविरोधी फैसला वापस नहीं लेती है तो केवल जिला महेंद्रगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।


सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।


बैठक समाप्त होने के बाद जिला महासचिव डॉ. जसवंत यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), नारनौल से मिला और मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में इस आदेश को तुरंत रद्द करने की मांग की गई है। विज्ञापन देने के बाद जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ टेबल टॉक के माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ के प्राथमिक शिक्षकों की जिले से संबंधित समस्याओं का भी समाधान मौके पर ही करवाया।आज डेमोक्रेटिक संगठन के राज्य सचिव श्री महेश यादव भी विशेष रूप से उपस्थित होकर अपने क्रांतिकारी विचारों को सांझा किया। इस अवसर पर खंड कनीना प्रधान श्री रामकिशन यादव जी, खंड अटेली प्रधान श्री मनोज सोलंकी, खंड नारनौल प्रधान सुरेंद्र, जिला प्रेस सचिव वेद प्रकाश, जिला उप प्रधान महेंद्र यादव समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।



छायाचित्र:-एमसी विलय के विरोध में शिक्षा मंत्री और निदेशक महोदय को जिला शिक्षा अधिकारी की मार्फत ज्ञापन पन देते हुए एचपीटीए महेंद्रगढ़ जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली एवं उनकी टीम


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

परिचय एचपीटीए जिला महेंद्रगढ़

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (HPTA) महेंद्रगढ़: जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली और जरूरी सवाल-जवाब

लेटेस्ट खबर- एचपीटीए करेगी ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान: एचपीटीए जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली